Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
केरल में 54 डिग्री जैसी गर्मी :मार्च में तापमान 50 डिग्री के पार, अभी से लू, हीट स्ट्रोक खतरा बढ़ा - The Indian Exposure

केरल में 54 डिग्री जैसी गर्मी :मार्च में तापमान 50 डिग्री के पार, अभी से लू, हीट स्ट्रोक खतरा बढ़ा

दक्षिण भारत अभी भयंकर बारिश से उबरा ही था कि भीषण गर्मी की चपेट में आ गया। केरल के कुछ इलाकों में तापमान बेशक 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच है, लेकिन हीट इंडेक्स 54 डिग्री तक पहुंच गया है। हीट इंडेक्स इंसान को महसूस होने वाली गर्मी को दर्शाता है। केरल में अभी वायुमंडलीय तापमान और हवाओं की नमी का प्रभाव ज्यादा है, इसलिए गर्मी ज्यादा महसूस होने लगी है। इसी गर्मी को हीट इंडेक्स के जरिए मापा जाता है।

राज्य सरकार की चेतावनी- घर से निकलने से बचे
हीट इंडेक्स के अनुसार, तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा, कोट्टायम और कन्नूर जिलों के कुछ क्षेत्रों में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस महसूस किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है कि लोग दिन के समय घर से निकलने से बचें। हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ गया है। आमतौर पर कासरगोड, कोझिकोड, मलप्पुरम और कोल्लम में हीट इंडेक्स 40-45 डिग्री तक रहता है, जो पिछले दो दिनों से 50 पार कर चुका है। दोपहर के समय लू चलने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा में शुक्रवार को लू चली। 11 मार्च के बाद गोवा के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है कि राज्यभर के स्कूलों में दोपहर की कक्षाएं बंद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481