Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : योगी सरकार 2.0 का पहला वर्ष 25 मार्च को होगा पूरा - The Indian Exposure

UP : योगी सरकार 2.0 का पहला वर्ष 25 मार्च को होगा पूरा

योगी सरकार 2.0 का पहला साल 25 मार्च को पूरा होगा। प्रदेश भर में सरकार और भाजपा इसे उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। इस दिन योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश मुख्यालय में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियां बताएंगे। वहीं जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता के जरिये सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा गठबंधन को 273 सीटों के साथ रिकार्ड जीत मिली थी। योगी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और 50 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। योगी सरकार 2.0 का पहला वर्ष 25 मार्च को पूरा हो रहा है। लेकिन योगी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ 19 मार्च 2017 को ली थी। इस लिहाज से 25 मार्च को योगी का कार्यकाल 6 साल 6 दिन का हो जाएगा।

25 मार्च को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों के बारे में भी बताएंगे। साथ ही बेहतर हुई कानून व्यवस्था को बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेंगे। इससे प्रदेश में बने निवेश अनूकूल माहौल और उनसे सृजित होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों बारे में जानकारी देंगे।

जिलों में प्रभारी मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे वहां सांसद, विधायक, विधान परिषद् सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस करेंगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481