Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
देश में बढ़ रहा इन्फ्लूएंजा H3N2 का खतरा वायरस से अब तक 9 मौतें , - The Indian Exposure

देश में बढ़ रहा इन्फ्लूएंजा H3N2 का खतरा वायरस से अब तक 9 मौतें ,

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। इस वायरस से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, इस वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है। यहां अब तक वायरस के 352 मामले सामने आ चुके हैं। BMC के मुताबिक, मुंबई में 32 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 4 H3N2 और 28 H1N1 के मरीज हैं। इन सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। राज्य में इन्फ्लूएंजा H3N2 के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत भी मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र में अलर्ट पर हैं अस्पताल
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि H3N2 वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि H3N2 वायरस जानलेवा नहीं है और इसे इलाज के जरिए ठीक किया जा सकता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। गुरुवार को H3N2 वायरस को लेकर एक मीटिंग होगी जिसमें सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481