Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Hyderabad: सिकंदराबाद के स्वप्नलोक परिसर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत - The Indian Exposure

Hyderabad: सिकंदराबाद के स्वप्नलोक परिसर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

हैदराबाद के सिकंदराबाद में गुरुवार शाम स्वप्नलोक परिसर में लगी भीषण आग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले 6 लोगों में 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। बता दें कि यह एक बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर है।

हैदाबाद नॉर्थ जोन की डीसीपी चंदना दीप्ति ने जानकारी दी कि जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा, हालांकि संभावना है कि दम घुटने की वजह से इन लोगों की मौत हुई हो। अधिकारी ने कहा, ‘हमें सूचना मिली है कि छह लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।’

कई लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज: अधिकारी

अधिकारी ने आगे बताया कि 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, बाकी लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग

उन्होंने कहा कि बचाव कर्मी अभी भी अंदर फंसे किसी व्यक्ति की तलाश के लिए इलाके में छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है। इससे पहले जनवरी में सिकंदराबाद में एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। आग से तबाह हुई इमारत को बाद में ध्वस्त कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481