Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ट्रम्प ने फेसबुक पर लिखा- आई एम बैक: अमेरिकी संसद हिंसा भड़काने के आरोप लगने के बाद से अकाउंट ब्लॉक था - The Indian Exposure

ट्रम्प ने फेसबुक पर लिखा- आई एम बैक: अमेरिकी संसद हिंसा भड़काने के आरोप लगने के बाद से अकाउंट ब्लॉक था

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फेसबुक पर वापसी हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा- आई एम बैक। 25 जनवरी को सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने की घोषणा की थी। कंपनी ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बाद ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। अब 2 साल बाद उनकी वापसी हुई है।

फेसबुक पर ट्रम्प की वापसी को लेकर मेटा ग्लोबल अफेयर्स के प्रेसिडेंट निक क्लेग ने कहा था- अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट नए नियमों के साथ बहाल किया जाएगा, जिससे दोबारा उनके पोस्ट से हिंसा न भड़के। उनका अकाउंट हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड के अधीन है। अगर वो फिर से हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करते हैं तो पोस्ट को इन प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। साथ ही उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

कैपिटल हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी
6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर मुहर लगाए जाने के दौरान सैकड़ों ट्रम्प समर्थकों ने यहां हिंसा की थी। इसमें एक पुलिस अफसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ट्रम्प पर समर्थकों को उकसाने का आरोप लगा था। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए थे।

फेसबुक ने कहा था- ट्रम्प के वीडियो से हिंसा भड़काने का खतरा
कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था। फेसबुक और यूट्यूब ने ट्रम्प का वीडियो रिमूव कर दिया था। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट (इंटेग्रिटी) गुए रोजेन ने कहा था कि यह इमरजेंसी है, ट्रम्प के वीडियो से हिंसा और भड़क सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481