Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Covid-19: कोविड के नए स्वरूप एक्सबीबी1.16 के भारत में मिले 76 केस - The Indian Exposure

Covid-19: कोविड के नए स्वरूप एक्सबीबी1.16 के भारत में मिले 76 केस

कोविड-19 महामारी फैलाने वाले कोरोना वायरस के नये स्वरूप एक्सबीबी1.16 के भारत में 76 मामले अब तक मिले हैं। इनमें से कर्नाटक में 30 और महाराष्ट्र में 29 मामले मिले, जो सर्वाधिक हैं। उत्तर भारत में दिल्ली में 5 और हिमाचल प्रदेश में 1 में यह स्वरूप मिला है।

वायरस पर निगरानी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय, जैव तकनीकी विभाग और सीएसआईआर व आईसीएमआर द्वारा मिलकर बनाए इंडियन सार्स-कोव-2 जीनॉमिक्स कंसॉर्टियम (इन्साकॉग) के डाटा से यह सामने आया है। नये स्वरूप के पुडुचेरी में 7, तेलंगाना में 2 और गुजरात व ओडिशा 1-1 मामले मिले हैं। भारत में यह सबसे पहले जनवरी में 2 सैंपल में मिला था,। वहीं फरवरी में यह 59 और मार्च में अब तक मामलों में मिला है।

126 दिन बाद 800 से अधिक मामले मिले
देश में 126 दिन बाद एक ही दिन में कोविड-19 के 800 से अधिक मामले मिले हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 5,389 हो चुकी है।

बढ़ते मामलों की वजह : एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित कई विशेषज्ञों ने कोविड-19 महामारी के हाल में बढ़े मामलों की वजह एक्सबीबी1.16 स्वरूप को बताया है। उनके अनुसार इसके साथ एच3एन2 भी इन्फ्लूएंजा के नये मामले बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481