Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट, UP-उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट, UP-उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी वर्षा हुई। दिल्ली के आया नगर और पालम में तेज वर्षा हुई और ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन वर्षा होने की संभावना है। सोमवार के लिए दिल्ली के मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी में ओले गिरने की जताई संभावना

वहीं, यूपी में भी 21 मार्च तक बादलों की आवाजाही के साथ उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इससे खड़ी फसलों पर असर पड़ेगा। मौसम के रुख से गेहूं, सरसों, चना, आलू, मटर और मसूर व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले बिहार में भी शनिवार रात रात हवा के साथ वर्षा हुई। एक-दो जिलों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है।

किसानों पर पड़ी बारिश की मार

दो दिन पहले ओलावृष्टि से फसलों की क्षति झेल चुके किसानों पर अब असमय वर्षा की मार पड़ी है। मथुरा में शनिवार रात और रविवार सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई। खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। सब्जियों को नुकसान हुआ है। किसानों की चिंता बढ़ गयी है। अलीगढ़ में शनिवार रात जिलेभर में बरसात हुई। इससे खेतों में पानी भर गया। रविवार सुबह भी जिले में बूंदाबांदी हुई। कानपुर और आसपास के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की खबर है।

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच वर्षा का क्रम जारी है। बीते शुक्रवार को शुरू हुई वर्षा रविवार तक भी रुक-रुककर होती रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान से बादल छंटने लगे। कहीं-कहीं हल्की धूप खिलने से तापमान में कुछ इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और गरज के साथ ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481