Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Varanasi visit : PM Modi आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का करेंगे दौरा - The Indian Exposure

Varanasi visit : PM Modi आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज काशी आएंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग पांच घंटे प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रोटोकाल के तहत पीएम सुबह लगभग दस बजे लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर विमान से उतरेंगे। हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तो पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पीएम पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर आएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय टीबी कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद प्रधानमंत्री मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां जनसभा से पूर्व खेलो बनारस के विजेता चुनिंदा खिलाड़ियों व एक दर्जन लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद रिमोट दबाकर काशी को 1780 करोड़ की सौगात देंगे। 187.17 करोड़ की लागत से पूर्ण चुकी करखियांव पैक हाउस, सारनाथ सीएचसी समेत 19 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1592.49 करोड़ की लागत से देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे सर्विस समेत नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481