Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : अमृतपाल के उत्तराखंड आने की सूचना पर पुलिस और एसएसबी अलर्ट - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : अमृतपाल के उत्तराखंड आने की सूचना पर पुलिस और एसएसबी अलर्ट

खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के संचालक अमृतपाल के उत्तराखंड आने की सूचना पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और झनकईया थाने की पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस, एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा पर कांबिंग की और पिकेट लगाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया।


पंजाब पुलिस की ओर से अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका जताने के बाद से जिले में पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी और पुलिस ने नेपाल सीमा पर संयुक्त रूप से कांबिंग की। मेलाघाट में पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर यात्रियों की आईडी की भी जांच की गई। सीमांत क्षेत्र में अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे है। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जनता को जागरूक किया जा रहा है कि इन अपराधियों को कोई भी किसी प्रकार की सहायता या शरण न दे। सहायता या शरण देने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।

बाजपुर में राज्य सीमा पर सघन चेकिंग

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस प्रशासन सतकॡर्क । शुक्रवार को राज्य सीमा रामपुर रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोक कर सामान की भी जांच की। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अमृतपाल सिंह के प्रकरण में राज्य सीमा पर रामपुर रोड, सुल्तानपुर पट्टी में यूपी जाने वाले मार्ग, केलाखेड़ा में सरकड़ी रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों पर संघन चेकिंग अभियान चल रहा है। छोटे9बड़े होटलों की चेकिंग की गई है। बॉर्डर पर पुलिस पुलिस टीम पूरी नजर रखे हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481