Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश - The Indian Exposure

Delhi : दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को साम होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ गरज चमक शुरू हुई और बारिश होने लगी। शुक्रवार को पूरे दिन मौसम ठंडा रहा।दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में भी आंशिक गिरावट देखने को मिली।

शनिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि बरसात होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला।

दिल्ली में सुबह आठ बजे के बाद से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन भर नमी भरी हवा भी चलती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति आठ से 16 किमी तक हो सकती है।

वहीं, दूसरी तरफ धूल कणों का स्तर बढ़ने के चलते दिल्ली की हवा एक बार फिर से ”खराब” श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 211 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481