Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Amritpal Singh का साथ देने वालों की पहचान में जुटी पुलिस - The Indian Exposure

Amritpal Singh का साथ देने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

अमृतपाल को हरियाणा में शरण देने के मामले में शाहबाद से गिरफ्तार की गई महिला बलजीत कौर और पटियाला से लाई गई बलबीर कौर का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कपूरथला जेल भेज दिया है।

पुलिस आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर जालंधर नकोदर कोर्ट में लाई थी जहां से दोनों तीन दिन के रिमांड पर लिया था और रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया गया है।

आरोपित महिलाओं की पेशाी के दौरान अदालत परिसर पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था और अदालत की तरफ जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई थी। डीएसपी शाहकोट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

अभी तक जांच में जिन लोगों से पूछताछ की गई है उनसे काफी कुछ पता चला है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल को शरण देने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है और उसकी जानबूझ कर मदद करने वालों के बारे में पता लगा कर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481