Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: अमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी से 7 बच्चों की मौत - The Indian Exposure

US Shooting: अमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी से 7 बच्चों की मौत

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। टेनेसी के नैशविले में एक एक निजी ईसाई स्कूल में सोमवार को गोलीबारी के कारण सात छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शूटर एक युवा महिला थी, जिसे जवाबी कार्रवाई में मार दिया गया है।

शूटर ने कई लोगों को किया जख्मी

पुलिस ने बताया कि महिला शूटर ने स्कूल के एक साइड के दरवाजे के माध्यम से इमारत में प्रवेश किया था और भागते हुए चर्च की दूसरी मंजिल पर उसका सामना पुलिस से हुआ जिसका बाद में एनकाउंटर कर दिया गया। दरअसल, अमेरिका में सोमवार को एक महिला हमलावर ने टेनेसी के नैशविले में एक स्कूल को निशाना बनाया। यहां उसने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वहीं सूचना के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, इससे पहले कई लोग गोलियों की चपेट में आ गए थे। इस घटना में कई घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

द कावनेंट स्कूल में हुई गोलीबारी

हमले का शिकार हुए स्कूल का नाम द कावनेंट स्कूल बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। स्कूल में प्लेग्रुप से लेकर छठी कक्षा तक के लगभग 200 छात्र थे। हमले के बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए छात्रों ने पास स्थित एक चर्च की ओर भागे। डब्ल्यूटीवीएफ टीवी पर रिपोर्टर हन्ना मैकडानल्ड ने कहा कि उनकी सास द कावनेंट स्कूल में काम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481