Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : बाजपुर में किशोर मिला कोरोना संक्रमित - The Indian Exposure

Uttarakhand : बाजपुर में किशोर मिला कोरोना संक्रमित

ऊधम सिंह नगर जिले में लंबे अरसे बाद एक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित 15 वर्षीय किशोर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही एहतियातन परिवार के सभी सदस्यों की भी सैंपलिंग की गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य टीम फिर से सतर्क हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, किशोर ने मंगलवार को एक निजी लैब से आरटीपीसीआर से कोरोना जांच करवाई थी। बुधवार को किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम ने उसे घर में क्वारंटीन कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रमित किशोर में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके अलावा उसका कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि किशोर की हालत सामान्य है, लेकिन एहतियातन उसके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब सभी लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगवाई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481