Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Weather : दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम, कई जगह बारिश - The Indian Exposure

 Weather : दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम, कई जगह बारिश

नए पश्चिम विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार सुबह तेज धूप खिलने के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ले ली। शाम को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश का यह दौर 30-31 मार्च को भी जारी रहेगा। इसके साथ ही ओलावृष्टि व 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। चार अप्रैल के बाद से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

33.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। इससे पहले 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34.3 और 17 मार्च को 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से यह इस सीजन का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। लेकिन देर शाम को बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ होगी। चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481