Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, छह महीने में पहली बार 3000 केस - The Indian Exposure

Corona: दोगुनी रफ्तार से बढ़ा कोरोना, छह महीने में पहली बार 3000 केस

देश में कोरोना संक्रमण दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते दिन देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ है। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे।

मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले दो अक्तूबर 2022 को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे। इसके अलावा कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए हैं। हालांकि, सक्रिय मामले बढ़कर अब 13,509 हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481