Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Heli Service: छह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग - The Indian Exposure

Heli Service: छह अप्रैल से शुरू हो सकती है टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 6 अप्रैल से शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर दी है। पहले फेज में 24 से 30 अप्रैल तक टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।

पहली बार केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होगी। इसके लिए आईआरसीटीसी ने वेबसाइट का ट्रायल शुरू कर दिया है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हैलीपैड से नौ कंपनियों के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा संचालित की जाएगी। शुरूआत में टिकटों की बुकिंग के लिए 24 से 30 अप्रैल तक ही पोर्टल खुलेगा। इसके बाद फिर टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा फेज निर्धारित किया जाएगा।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। बीते वर्ष भी लगभग 1.36 लाख तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचे थे।

टिकट बुकिंग के लिए ये वेबसाइट

आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्रियों को टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

हेली सेवा का रूट          एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ     3870             7740
फाटा से केदारनाथ            2750             5500
सिरसी से केदारनाथ          2749             5498

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481