Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देगी बंगाल सरकार, सीएम ने की घोषणा - The Indian Exposure

दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देगी बंगाल सरकार, सीएम ने की घोषणा

बंगाल सरकार दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए तीन लोगों के परिवार के सदस्यों को दो लाख रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को घोषणा की। मालूम हो कि दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए तीन व्यक्ति बंगाल के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बनर्जी ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में आग लगने की अत्यंत दुखद घटना में मालदा के तीन और उत्तर दिनाजपुर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। पीड़ितों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा और सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल के इन लोगों की दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक घर में आग लगने से मौत हो गई थी। ये इस घर में किराएदार के तौर पर रहते थे।

शुभेंदु अधिकारी ने जताया शोक

वहीं, बंगाल विधानसभा में नेता प्रततिपक्ष व भाजपा नेता के शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ”दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से बंगाल के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उनमें से कुछ दिल्ली में रिक्शा चलाते थे, क्योंकि पश्चिम बंगाल में आजीविका के साधनों की कमी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481