Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: चुनाव में देरी के खिलाफ इमरान खान की अर्जी पर पूर्ण पीठ में हो सुनवाई - The Indian Exposure

Pakistan: चुनाव में देरी के खिलाफ इमरान खान की अर्जी पर पूर्ण पीठ में हो सुनवाई

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो एवं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पंजाब प्रांत में विधानसभा चुनाव टाले जाने के विरुद्ध इमरान खान की अगुआई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई के लिए पूर्ण पीठ गठित किए जाने की अपील की है।

बता दें कि पीटीआई ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के पंजाब में चुनाव टाले जाने के फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कराई है। अपनी अर्जी में पीटीआई ने कहा है कि आयोग का आदेश संविधान के साथ ही शीर्ष कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

नवाज शरीफ ने की अपील

नवाज ने लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्ण पीठ के गठन की अपील की। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के रिक्त होते जा रहे विदेशी मुद्रा भंडार पर भी बात की। पीएमएल-एन सुप्रीमो ने खुद को प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के फैसले पर कहा कि इसने देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाया।

नवाज ने उन लोगों की भी आलोचना की जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दवाओं का खर्च वहन करने में असमर्थ गरीब लोग चिकित्सा खर्च का भुगतान करने के लिए अपनी संपत्ति बेचने के लिए बाध्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481