Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बाइडन प्रशासन में परमाणु विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है : डोनाल्ड ट्रंप - The Indian Exposure

बाइडन प्रशासन में परमाणु विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सरकार पर देश को बर्बादी की तरफ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो बाइडन प्रशासन के दौरान दुनिया को तृतीय परमाणु विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। 76 वर्षीय ट्रंप ने यह टिप्पणी मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद फ्लोरिडा लौटने के बाद की।उन्होंने कहा कि कई देशों की ओर से परमाणु प्रयोग का खुलेआम खतरा मंडरा रहा है।

अमेरिकी अर्थव्यवस्था हो रही धराशायी:  ट्रंप

किसी भी देश की ओर से न तो इसका जिक्र किया गया और न ही इस संबंध में कोई चर्चा की गई। आप मुझपर विश्वास करें या नहीं, लेकिन यह समय ज्यादा दूर नहीं है। न्यूयार्क से फ्लोरिडा लौटने के बाद मार-ए-लागो रिसार्ट में उन्होंने कहा कि जो बाइडन के नेतृत्व में अमेरिका खतरे में है। हमारी अर्थव्यवस्था धराशायी हो रही है। महंगाई भी बढ़ती जा रही है। रूस चीन के साथ शामिल हो गया है। क्या आप विश्वास करेंगे, सउदी अरब ईरान के साथ शामिल हो गया है।

चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया खतरनाक रूप से संगठित हो रहे हैं। यदि मैं आपका राष्ट्रपति होता तो यह कभी संभव नहीं हो सकता था।उन्होंने यूक्रेन में मची तबाही का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो यू्क्रेन पर रूस कभी हमला नहीं कर पाता। वह सभी ¨जदगी बच सकती थीं। वे सभी खूबसूरत शहर आज मौजूद होते। डालर लगातार गिर रहा है।

अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में विश्व में यह मुद्रा को लेकर पैमाना नहीं रह जाएगा, जो 200 वर्षों के इतिहास में हमारी सबसे बड़ी पराजय होगी। यह ऐसी हार होगी, जो हमें महाशक्ति बने रहने से भी दूर कर देगी। उन्होंने कहा कि अगर आप अमेरिका के इतिहास में पांच सबसे खराब राष्ट्रपति के काल को एक साथ जोड़ दें तो भी उस दौरान उतना देश को नुकसान नहीं पहुंचा, जितना जो बाइडेन के नेतृत्व में पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481