Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश

राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इस वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके बाद दिन में धूप तो खिली लेकिन गर्मी से राहत बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दो दिन बाद रविवार और फिर मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक अभी गर्मी से काफी हद तक राहत रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। नजफगढ़ मेंं अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह में पालम, सफदरजंग, आया नगर, पीतमपुरा, लोधी रोड सहित कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई।

मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता
दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 142, फरीदाबाद का 108, गाजियाबाद का 142, ग्रेटर नोएडा का 189, गुरुग्राम का 126 व नोएडा का एयर इंडेक्स 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481