Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Corona : यूपी में कोरोना के 402 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में एक की मौत - The Indian Exposure

Corona : यूपी में कोरोना के 402 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में एक की मौत

प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 402 नए रोगी मिले हैं। सबसे ज्यादा 83 नए रोगी लखनऊ में मिले हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में 70, गाजियाबाद में 62, आगरा में 18, गोरखपुर में 16, मुरादाबाद में 14, प्रयागराज में 13, झांसी में 10, मेरठ में नौ और गोंडा व वाराणसी में आठ-आठ नए मरीज मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 185 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

नए मिल रहे मरीजों के साथ-साथ तेजी से रोगी ठीक भी हो रहे हैं। अब रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से अधिक है। सक्रिय केस बढ़कर अब 1,498 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 338 सक्रिय केस लखनऊ में हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 318 गौतमबुद्ध नगर में, तीसरे नंबर पर 209 गाजियाबाद में, चौथे नंबर पर 46 वाराणसी में और पांचवें नंबर पर 36 रोगी आगरा में हैं।

बीते 24 घंटे में अंबेडकर नगर में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल अभी तक जिन संक्रमित लोगों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है उसमें ओमिक्रोन का नया वैरियंट एक्सबीबी1.16 मिला है। संक्रमित रोगी तेजी से ठीक भी हो रही हैं। सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें। मास्क लगाएं और दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481