Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी - The Indian Exposure

PM मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 14वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो दिल्ली कैंट से जयपुर होते हुए अजमेर तक जाएगी। इस रूट पर दिल्ली से अजमेर तक सबसे तेज चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में वंदे भारत लगभग एक घंटा कम समय लेगी। अभी शताब्दी छह घंटे 15 मिनट में दिल्ली से अजमेर पहुंच पाती है, जबकि वंदे भारत पांच घंटे 15 मिनट में पहुंचाएगी। देश के कई शहरों को Vande Baharat Express Train  जोड़ रही है। टाइमिंग और रूट्स भी जारी हो गए हैं।

चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुके राजस्थान के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। कार्यक्रम का आयोजन अजमेर में होगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री बुधवार को ट्रेन रवाना करेंगे, लेकिन नियमित परिचालन गुरुवार से होगा। अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) क्षेत्र पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड यात्री ट्रेन होगी। यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे राजस्थान के इस क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार दिल्ली-अजमेर रूट पर 20977 नंबर की वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी।

यह ट्रेन सिर्फ बुधवार को नहीं चलेगी। सुबह 6.20 बजे अजमेर से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

सुबह 7.50 बजे जयपुर, 9.35 बजे अलवर, 11.15 बजे गुड़गांव और 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

वापसी में इसका नंबर 20978 हो जाएगा, जो 18.40 बजे दिल्ली कैंट से चलकर शाम 18.51 बजे गुड़गांव, 20.17 बजे अलवर, 22.05 बजे जयपुर और 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481