
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुरुवार को न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी के एक मुकदमे में पूछताछ की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के धोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप का बयान दर्ज किया गया। अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके तीन बच्चों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर किया है।