Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Heli Service: एक दिन में 5275 टिकट बुक, एक से दो मई की यात्रा के लिए सभी स्लॉट फुल - The Indian Exposure

Heli Service: एक दिन में 5275 टिकट बुक, एक से दो मई की यात्रा के लिए सभी स्लॉट फुल

केदारनाथ हेली सेवा के लिए मंगलवार को एक दिन में 5275 टिकटों की बुकिंग की गई। आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलते ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए मारामारी दिखने लगी। एक से दो मई तक की यात्रा के लिए सभी टिकटें फुल हो गईं हैं। कई घंटे तक प्रयास करने के बावजूद कई लोग टिकट बुक करने से रह गए।

मंगलवार को 12 बजे हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खुला। जिससे 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की गई। चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्री पोर्टल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पोर्टल खुलते ही कुछ ही घंटों में सभी स्लॉट फुल हो गए। जिससे कई यात्री टिकट बुक नहीं कर पाए। कई लोग दो से तीन घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह पेमेंट मोड तक पहुंचे, तो तब तक स्लॉट फुल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481