Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली NCR में आज बारिश की संभावना  - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली NCR में आज बारिश की संभावना 

अप्रैल का माह बीतने को है। फिर भी दिल्ली में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। वहीं दिन में आकाश में आंशिक बादल छाए रहे और गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में अगले छह दिनों तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस वजह से अभी कुछ दिन गर्मी से राहत बरकरार रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा। शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 210 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। इसके पहले 19 अप्रैल को दिल्ली का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 236 था। इसके बाद हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481