Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Donald Trump : एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं, दुष्कर्म के एक और मुकदमे की सुनवाई शुरू - The Indian Exposure

Donald Trump : एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं, दुष्कर्म के एक और मुकदमे की सुनवाई शुरू

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने ट्रंप पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रंप के खिलाफ एक अन्य केस की सुनवाई के दौरान कैरोल ने दुष्कर्म की जानकारी दी। 

कैरोल ने कोर्ट को बताया है कि ट्रंप ने मैनहट्टन में डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बाद में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मेरा मजाक भी उड़ाया।

मंगलवार को कोर्ट में मौजूद कैरोल ने पहली बार 2019 में न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। 

ताइवान स्ट्रेट में पनडुब्बियों की आवाजाही बाधित करने की तैयारी में चीन
ताइवान स्ट्रेट में पनडुब्बियों की आवाजाही में बाधा डालने के लिए चीन पानी के अंदर निषेध जोन घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इसे देखते हुए सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि ताइवान को समुद्री सुरक्षा की निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी रिसर्च फेलो सू जू-यून ने कहा है कि ताइवान की ओर से अपने जलक्षेत्र की निगरानी के लिए खास निवेश नहीं किया गया है। पिछले आठ दिनों के दौरान ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मंत्रालय ने चीनी सेना से जुड़े एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर हारबिन जेड-9 की ओर से पूर्व और दक्षिणपूर्व में पांच बार घुसपैठ का पता लगाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481