
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में संचालित 91 एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
महत्वाकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए इस प्रयास को अंजाम दिया जा रहा है। इसके तहत करीब ऐसे दो करोड़ लोगों तक रेडियो सेवाओं की पहुंच हो सकेगी, जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया जाएगा।