Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nigeria: उत्तरी नाइजीरिया में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर की 15 लोगों की हत्या - The Indian Exposure

Nigeria: उत्तरी नाइजीरिया में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, घर में घुसकर की 15 लोगों की हत्या

उत्तरी नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। दोनों घटनाओं में बदूंक लिए बदमाशों ने 15 ग्रामीणों की हत्या कर दी और पांच सहायता कर्मियों का अपहरण कर लिया है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी डेविड ओलोफू ने पूरी घटना का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावर बेन्यू राज्य के आपा इलाके में पहुंचे।

वहां वे सभी ग्रामीणों के घरों में जबरन घुस गए और उन पर गोलियां बरसा दी। जिससे 15 ग्रामीणों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए लोगों में सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। वहीं ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात से कई घर तबाह हो गए। हालांकि कुछ ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर भाग गए थे जिससे उनकी जान बच गई।

एक महीने में 80 से ज्यादा लोगों की गई जान

बेन्यू की यह घटना हिंसक हमलों के सिलसिले में नई है, जिसमें बदमाश समूह नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में दूरदराज के समुदायों को निशाना बना रहे हैं। बेन्यू में पिछले एक महीने में ऐसे हमलों में 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। किसी भी समूह ने हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि अधिकारियों ने फुलानी चरवाहों को दोषी ठहराया है। फुलानी जनजाति के ज्यादातर युवा चरवाहों का एक समूह है। पानी और जमीन तक सीमित पहुंच को लेकर मेजबान समुदायों और चरवाहों के बीच नाइजीरिया के संघर्ष में फुलानी जनजाति फंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481