Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nikay Chunav 2023: आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल सुबह मतदान - The Indian Exposure

Nikay Chunav 2023: आगरा में आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल सुबह मतदान

आगरा में चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से नगर निगम सहित 11 निकायों में मतदान शुरू हो जाएगा। पुलिस और प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो गई है। मतदान दिवस के लिए जिले को 41 जोन और 128 सेक्टर में बांटा गया है।

जिले में कुल 383 मतदान केंद्र हैं। 1515 पोलिंग बूथ। 16.49 लाख मतदाता हैं। शाहदरा स्थित मंडी समिति से सभी निकायों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मतदान के बाद यहीं ईवीएम व मतपेटियां जमा होंगी। मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बने हैं। 13 मई को मतगणना होगी।

ईवीएम मशीनों के रेंडमाइजेशन से लेकर सीलिंग तक कार्य पूर्ण हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। बृहस्पतिवार को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिले में शराब की सभी थोक व फुटकर दुकानें मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481