Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chardham Yatra : चारों धामों में बर्फबारी का अलर्ट, आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा - The Indian Exposure

Chardham Yatra : चारों धामों में बर्फबारी का अलर्ट, आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ चारों धामों में बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, फाटा, सोनप्रयाग में पुलिस ने हजारों यात्रियों को रोक दिया है। 

केदारनाथ हेली यात्रा के लिए आज खुलेगी बुकिंग : चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुधवार को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। इसके तहत आठ, नौ व दस मई के लिए बुकिंग की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481