Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने 'नशा मुक्त ओडिशा' अभियान की शुरुआत की, कहा- एडिक्शन समाज का सबसे बड़ा दुश्मन - The Indian Exposure

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने ‘नशा मुक्त ओडिशा’ अभियान की शुरुआत की, कहा- एडिक्शन समाज का सबसे बड़ा दुश्मन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के हाटबद्र गांव में ब्रह्म कुमारिस सेंटर के ‘नशा मुक्त ओडिशा’ (Addiction Free Odisha) अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मानव समाज के लिए अभिशाप है और दृढ़ संकल्प तथा आध्यात्मिक पाठ्यक्रम के माध्यम से इसे हराया जा सकता है। बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू अपने गृह जिले मयूरभंज के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

नशा को बीमारी बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार और समाज में तनाव पैदा करता है। इसलिए इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को समझेंगे तो निश्चित रूप से इसे छोड़ने की कोशिश करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना नेक काम है। उन्होंने आध्यात्मिकता के जरिए एक स्वस्थ समाज के निर्माण में में ब्रह्म कुमारिस सेंटर के कार्यों की सराहना की। साथ ही ‘नशा मुक्त ओडिशा’ अभियान की सफलता की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहाड़पुर में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। वह पांच मई को सिमिलिपाल नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। अगले दिन यानी छह मई को राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज जिले के मुख्यालय बारीपदा का दौरा करेंगी और यहां महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़पुर गांव की कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय निवासी भव्य स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारीपदा में अपनी यात्रा समाप्त कर मुर्मू उसी दिन दिल्ली लौट आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481