Karnataka Election : पीएम मोदी का आज बेंगलुरु में मेगा रोड शो

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो करेंगे। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगी। वह हुबली जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया पहली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी। सोनिया लंबे समय बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आएंगी। बता दें, कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को एक चरण में मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

कांग्रेस के ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ की भाजपा ने आयोग से की शिकायत
वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी ‘भ्रष्टाचार दर कार्ड’ को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर कर्नाटक को लूटने की योजना के साथ तैयार है और उसके पास ‘ट्रांसफर, पोस्टिंग और कमीशन’ के लिए रेट कार्ड है। भाजपा के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपना रेट लिस्ट जारी कर दिया है। सत्ता में आने पर लूट की पूरी योजना है लेकिन यह पार्टी के लिए सपना ही रहेगा। लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471