Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: इमरान खान के 500 से अधिक समर्थकों ने शहबाज शरीफ के आवास पर बोला धावा - The Indian Exposure

Pakistan: इमरान खान के 500 से अधिक समर्थकों ने शहबाज शरीफ के आवास पर बोला धावा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने बुधवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लाहौर स्थित आवास पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी .

500 से अधिक उपद्रवियों ने बोला हमला

पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के 500 से अधिक उपद्रवी बुधवार तड़के प्रधानमंत्री के मॉडल टाउन लाहौर स्थित आवास पर पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी।

PM आवास पर फेंके गए पेट्रोल बम

बकौल एजेंसी पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के घर में पेट्रोल बम भी फेंके।पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिस समय उपद्रवियों ने हमला किया उस वक्त प्रधानमंत्री के आवास पर केवल चौकीदार मौजूद थे। उन्होंने वहां एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए। प्रधानमंत्री आवास पहुंचने से पहले इमरान खान के समर्थकों की भीड़ ने मॉडल टाउन में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन सचिवालय पर हमला किया, वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481