
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आज आ जाएंगे। मतगणना सुबह 7:30 बजे शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।
इस सीट पर 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, आप, भाजपा व शिअद-बसपा गठबंधन के बीच है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव का परिणाम दोपहर तक आ जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड के दफ्तर और दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर में है।