Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना, अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना, अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

राजधानी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस वजह से दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इस वजह से लू जैसी स्थित बनी रही।

इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले एक सप्ताह तक आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फिर भी रविवार को गर्मी से खास राहत नहीं रहेगी।

धूल भरी आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी और शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह 16 व 17 मई को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस वजह से तापमान एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, लेकिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बरकरार रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। नजफगढ़ व पूसा सबसे गर्म स्थान रहे। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481