Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Maharashtra: अकोला के पुराने शहर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, धारा 144 लगाई गई - The Indian Exposure

Maharashtra: अकोला के पुराने शहर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, धारा 144 लगाई गई

महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुराने शहर में शनिवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुरानी शहर थाने के पास भारी भीड़ जमा हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हिंसक भीड़ ने इलाके में कुछ वाहनों को निशाना बनाया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

अकोला के एसपी संदीप घुगे ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाल के दिनों में अकोला में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले अकोट फाइल इलाके में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481