Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : चिलचिलाती धूप के बीच आज बारिश की संभावना, 43 पार हुआ तापमान - The Indian Exposure

Weather : चिलचिलाती धूप के बीच आज बारिश की संभावना, 43 पार हुआ तापमान

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ऐसे में दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को तपिश भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा।

दोपहर के समय लोगों को खासमौर पर तपिश भरी गर्मी का अहसास हुआ। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 50 से 27 प्रतिशत तक रहा।

आज बारिश की संभावना, चलेगी हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। मौसम की इस गतिविधि से अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

अगले तीन-चार दिनों के बीच लोगों को गर्मी से खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। अधिकतम तापमान 40 के ऊपर ही बना रहेगा। वहीं, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह 259 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर ही इसमें 97 अंकों का सुधार हुआ है। अगले दो तीन दिनों के दौरान एयर इंडेक्स का स्तर इसी के आसपास बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481