Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : डॉक्टर बनकर कर ठगी करने वाली एमएससी पास युवती रंगे हाथ गिरफ्तार - The Indian Exposure

Delhi : डॉक्टर बनकर कर ठगी करने वाली एमएससी पास युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

दिल्ली व यूपी से माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी और फॉरेंसिक साइंस में एमएससी अच्छे नंबरों से पास करने वाली युवती डॉक्टर बनकर एम्स में ठगी करने में लगी हुई थी। वह लोगों को संस्थान में इलाज कराने का झांसा देकर मोटी रकम हड़प लेती थी। हौज खास थाना पुलिस ने युवती को फोटो के आधार पर कई दिनों की तलाश के बाद आखिरकार मंगलवार को एम्स परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार निवासी सुरेंद्र बेटी का इलाज कराने अप्रैल में एम्स में आए थे। उनकी बेटी का एम्स में दिल का इलाज चल रहा है। एम्स में सुरेंद्र की मुलाकात सुभी से हुई। उसने उस समय डॉक्टर का कोट पहना हुआ था। उसने सुरेन्द्र से कहा कि वह एम्स में डॉक्टर है और उसकी बेटी का ठीक से इलाज करा देगी। उसने इलाज कराने की एवज मे पीड़ित से एक लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद उसने पीड़ित के फोन उठाने बंद कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने एम्स प्रशासन से शिकायत की। एम्स प्रशासन ने इसकी जानकारी हौज खास थाना पुलिस को दी । 

मामले की जांच के लिए हौज़खास थानाध्यक्ष शिव दर्शन की देखरेख में एसआई दीपेंद्र कुमार, एसआई ब्रह्मानंद, हेड कांस्टेबल मुकेश व प्रदीप की टीम ने जांच शुरू की। सुरेंद्र ने आरोपी युवती की फोटो अपने मोबाइल से ले ली थी । इस फोटो के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसआई दीपेंद्र कुमार व एएसआई ब्रह्मानंद की टीम ने जांच के दौरान आरोपी युवती को एम्स से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक बीमार व्यक्ति के परिजनों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही थी। 

नकली दवा बेचकर 6372 लोगों से ठगी
एक अन्य मामले में पुलिस ने नामी दवा कंपनी के नाम पर नकली आयुर्वेदिक दवाइयां सस्ते में देने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दवाओं के सेवन से लोग ठीक होने की जगह और ज्यादा बीमार रहे थे। कई लोगों की जान पर बन आई थी। आरोपी देशभर में 6372 लोगों से 1.94 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। आरोपी दिल्ली व लखनऊ में कॉल सेंटर चलाकर कंपनियों के प्रतिनिधि बनाकर लोगों को ठग रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481