Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Roorkee: भगवानपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला - The Indian Exposure

Roorkee: भगवानपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला

रुड़की के भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है।

घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है। जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई।

पहले घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।  वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481