Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Karnataka: कर्नाटक में गरीब जनता की जीत, राहुल गांधी बोले- राज्य में देंगे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार - The Indian Exposure

Karnataka: कर्नाटक में गरीब जनता की जीत, राहुल गांधी बोले- राज्य में देंगे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की लाखों दुकानें खोल दी हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की नहीं, गरीब जनता की जीत हुई है।

साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी कांग्रेस- राहुल गांधी

उन्होंने सीएम सिद्दरमैया, डिप्टी सीएम शिवकुमार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जनता से साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में आपने (जनता ने) कौन-कौन सी मुश्किलें सही हैं, हम और आप जानते हैं। इस जीत का सिर्फ एक कारण है कि कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ खड़ी हुई।

जनता ने नफरत को किया परास्त

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा की सारी ताकत को परास्त कर दिया। उनके भ्रष्टाचार और नफरत को हरा दिया। राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से दी गई पांच गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘हमने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते, जो कहते हैं वह हम कर दिखाते हैं। साथ ही हम आपको साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगेज्। यह कर्नाटक की जनता की सरकार है और यह दिल से आपके लिए काम करेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481