Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Weather : पटियाला में पारा 45 डिग्री पार, 24 घंटे बाद राहत के आसार - The Indian Exposure

 Weather : पटियाला में पारा 45 डिग्री पार, 24 घंटे बाद राहत के आसार

पंजाब में गर्मी ने तेवर कड़े कर लिए हैं। पटियाला में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक रहा। पूरे पंजाब में तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। लगभग सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उसके बाद सूबे में बारिश और आंधी का अलर्ट है। 

मौसम विभाग ने बताया कि 23 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। 23 मई को भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी व तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 मई को पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर रहेगा। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे 24 मई को तेज बारिश होगी। कुछ जगहों पर 50-70 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं। 

तीन दिन मौसम रहेगा खुशनुमा
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। उसके बाद अगले तीन दिन तक तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी। इससे मौसम खुशनुमा रहेगा। गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481