Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली समेत उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली समेत उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

 मंगलवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली वासियों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन भर खिली रही तेज धूप के चलते सात जगहों पर लू भी चली। लेकिन देर शाम चली धूल भरी हवाओं ने इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार से अगले चार- पांच दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

वर्तमान में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिल्ली और कुछ अन्य जगहों पर यह 45 डिग्री को भी पार कर गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बारिश व तेज हवा के चलते आने वाले दिनों में तपिश कम होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत से टकरा रहा है। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर में दिखना शुरू हो गया है। यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। 24-25 मई को इसका असर उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली-एनसीआर में दिखेगा। 

अल नीनो के चलते इस बार देश में औसत से भी कम बारिश की आशंका 
मॉनसून पर अल-नीनो का प्रभाव जून से शुरू होने की उम्मीद है। प्रमुख जलवायु मॉडल जून से सितंबर के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से कम मौसमी वर्षा होने की आशंका है। अल-नीनो घटनाओं के दौरान आमतौर पर भारत में औसत मौसमी वर्षा (जून-सितंबर) कम दर्ज की जाती है। 

इसी वजह से केरल में शुरुआत से मॉनसून में कुछ दिनों की देरी होती है। मॉनसून पूर्वानुमान डेटा के विश्लेषण से संकेत मिले हैं कि मॉनसून की अवधि के दौरान औसत की तुलना में 25 मिलीमीटर (मिमी) कम बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिलहाल भारतीय उपमहाद्वीप से कुछ हफ्ते दूर है और इसके तीव्र गति में आने की कमजोर संभावना आंकी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481