Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nepal PM India Visit: चार दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे नेपाली पीएम प्रचंड - The Indian Exposure

Nepal PM India Visit: चार दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे नेपाली पीएम प्रचंड

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ चार दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर प्रचंड 30 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहला दौरा

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड 30 मई को पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे। दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद नेपाल के पीएम की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।  विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएंगे।

तीन बार टल चुका भारत दौरा

आपको बता दें, नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड का भारत दौरा इससे पहले तीन बार टल चुका है। जानकारी के मुताबिक, प्रचंड’ ने इस यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “इस बार मैं इस विश्वास के साथ भारत की यात्रा कर रहा हूं कि एक नया इतिहास रचा जाएगा। नेपाल और भारत दोनों के लिए यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगी।”

प्रचंड के यह भारत दौरा काफी अहम साबित हो सकता है। दरअसल, इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर विचार किया जा सकता है। इसमें से एक डिजिटल भुगतान का समझौता होगा, जिसके जरिए ई-वॉलेट का उपयोग करके सीमा पार भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा, दारचुला जिलों और कंचनपुर में महाकाली नदी के पार पुलों का निर्माण पर भी समझौता होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481