Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश - The Indian Exposure

Weather : राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ व उत्तर पूर्वी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान पूरे दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चली, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को आरेंज अलर्ट और इसके बाद दो दिन यलो अलर्ट रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में भी रविवार को आरेंज अलर्ट और इसके बाद तीन दिन यलो अलर्ट है।

बिहार में मौसम बना हुआ है सुहाना

बिहार में बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पटना समेत 16 शहरों अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, कैमूर रोहतास, सारण, सिवान पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शिवहर, वैशाली के लिए अगले 24 घंटे के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ वर्षा का पूर्वानुमान बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481