Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पाकिस्तान के बाद दूसरे पड़ोसी देश ईरान से भिड़े तालिबान, गोलीबारी में तीन की मौत - The Indian Exposure

पाकिस्तान के बाद दूसरे पड़ोसी देश ईरान से भिड़े तालिबान, गोलीबारी में तीन की मौत

जल विवाद के चलते ईरान और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों बीच शनिवार को सीमा पर भीषण गोलाबारी हुई है। इस गोलीबारी में कई जवानों के मारे जाने और कई के घायल होने की सूचना है।

तालिबान ने शुरू की फायरिंग

पाकिस्तान के बाद ईरान दूसरा पड़ोसी देश है जिसके साथ अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान की गोलीबारी हुई है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने देश के उप पुलिस प्रमुख जनरल कासिम रेजाई के हवाले से बताया है कि सीमा पर शनिवार को तालिबान की ओर से फायरिंग की शुरुआत हुई।

अफगानिस्तान की ओर से यह फायरिंग ईरान की सिस्तान और बलूचेस्तान प्रांतों की सीमाओं पर हुई। इन सीमाओं से अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत की सीमा लगती है। इरना ने इस गोलीबारी में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों के मरने और घायल होने की जानकारी दी है।

दोनों देशों में एक-एक व्यक्ति की मौत

ईरान के अंग्रेजी के अखबार तेहरान टाइम्स ने फायरिंग में ईरान के सीमा सुरक्षा बल के तीन जवानों के मरने की जानकारी दी है। अखबार ने बताया है कि अफगानिस्तान से लगने वाली ईरान की सीमा से आवागमन बंद कर दिया गया है, जबकि अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने ईरानी बलों पर पहले फायरिंग करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481