Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nainital : मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - The Indian Exposure

Nainital : मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतीय मुद्रा को रियाल में बदलने के नाम पर दो दोस्तों को ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में उत्तर उजाला बरेली रोड निवासी मो. इकबाल ने कहा था कि वह एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी का एजेंट है और मुस्लिम समाज के लोगों को हज व उमराह पर भेजने का काम करता है। बीती 22 मई को इकबाल के दोस्त सरफराज ने इकबाल को तीन लोगों से मिलाया और कहा कि यह लोग रुपये लेकर रियाल में बदल देते हैं। इस दौरान मंडी गेट पर ठग उनसे 3.20 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए और बदले में कागज की रद्दी और साबुन से भरा बैग थमा दिया। मामले में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शातिरों को घटनास्थल मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मदर डेयरी डबल टेनी विजयनगर गाजियाबाद निवासी हयात खान, शिव विहार उत्तमनगर नई दिल्ली निवासी आकाश मलिक और साधना औषधालय रोड लेकटाउन पश्चिम बंगाल निवासी आलमिन शेख को गिरफ्तार किया है। इनसे 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481