Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: अमेरिका में स्ट्रीट पार्टी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोगों की मौत - The Indian Exposure

US Shooting: अमेरिका में स्ट्रीट पार्टी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोगों की मौत

अमेरिका के मिशिगन प्रांत में स्ट्रीट पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इस पार्टी में लोगों को इंटरनेट मीडिया पर आमंत्रित किया गया था। पुलिस ने कहा कि डेट्रोइट से 164 किलोमीटर दूर सागिनाव में शनिवार आधी रात के आसपास पार्टी में करीब 200 लोग मौजूद थे तभी किसी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

अभी तक गिरफ्त से बाहर आरोपी

गोलीबारी के बाद मची भगदड़ में तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। जांचकर्ताओं ने कहा है कि पांच विभिन्न प्रकारों की बंदूकों से फायरिंग की गई। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोलीबारी का कारण भी स्पष्ट नहीं है। वहीं मिसौरी के कैनसस सिटी में रविवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

पार्किंग स्थल पर जब गोलीबारी की गई उस समय बड़ी संख्या में लोग जमा थे। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस जगह से कुछ दूरी पर रविवार को ही गोलीबारी की एक और घटना हुई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इन मामलों में भी गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481