Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dehradun : पहले से बिकी जमीन महिला को बेचकर ठगे 21.80 लाख - The Indian Exposure

Dehradun : पहले से बिकी जमीन महिला को बेचकर ठगे 21.80 लाख

जालसाजों ने एक महिला को पहले से बिकी जमीन फिर बेच डाली। इस धोखाधड़ी में आरोपियों ने 21.80 लाख रुपये ठगे। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि राजरानी गोयल निवासी कौलागढ़ के बेटे जतिन गोयल ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी माता राजरानी गोयल ने चंदरू निवासी फुलसनी से एक प्लॉट खरीदा था।

इस का सौदा डीलर सुनील कुमार ने कराया था। रजिस्ट्री होने के बाद उनकी माता प्लॉट पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस प्लॉट पर पहले भी एक महिला अपना हक बता रही थी। इस पर उनकी माता को शक हुआ तो उन्होंने विकासनगर तहसील में जाकर इसकी जांच कराई। मालूम हुआ कि चंदरू ने इस जमीन को पहले भी किसी अन्य महिला को बेचा है। इस पर उन्होंने डीलर सुनील कुमार से बात की तो वह भी कोई जवाब नहीं दे सका। एसओ ने बताया कि मामले में चंदरू, सुनील कुमार, सुरेंद्र और विजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481