Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वकील ने कोर्ट से राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट रिकॉर्ड में लेने की मांग की - The Indian Exposure

वकील ने कोर्ट से राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट रिकॉर्ड में लेने की मांग की

आरएसएस पर टिप्पणी में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत में शिकायतकर्ता के वकील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुछ और ट्वीट्स को रिकॉर्ड में लेने की मांग की। शिकायतकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी पर आरएसएस को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़कर संगठन को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अपनी याचिका दायर की थी।

शिकायतकर्ता राजेश कुंटे के वकील नंदू फड़के ने कहा कि उन्होंने पिछली सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सबूत के रूप में गांधी के कुछ ट्वीट्स से संबंधित दस्तावेज भिवंडी अदालत में दाखिल किए थे और शनिवार को मामले में उनकी स्वीकृति की मांग की। 

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक स्थानीय कार्यकर्ता कुंटे ने 2014 में एक रैली में आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने वाले अपने बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एक निजी शिकायत दर्ज की है।

वहीं राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने दलील दी कि कथित घटना के नौ साल बाद यह डाटा दाखिल किया जा रहा है जो जानबूझकर एक रणनीति के तहत किया जा रहा है। उन्होंने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि ट्वीट को रिकॉर्ड में नहीं लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481