Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP:यूपी में बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूल और हाइवे के पास की शराब दुकानें - The Indian Exposure

UP:यूपी में बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूल और हाइवे के पास की शराब दुकानें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे आदि के नजदीक की शराब दुकानें बंद करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध शराब बनाने व बेचने पर सख्त से सख्त कार्यवाही व सघन निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन जगहों पर शराब बेचने की कोई भी दुकान ना हो। इसके पहले सीएम योगी यह निर्देश दे चुके हैं कि कांवड़ यात्रा के मार्ग में ना तो कोई शराब की दुकान हो और ना ही मांस बेचने वाली।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। उनके साथ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद थे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार प्रयासों से प्रदेश के कर-करेत्तर राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व मिला है। 

इसमें जीएसटी व वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज में 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ और परिवहन से 2400 करोड़ से अधिक मिला है। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि यह जनता से मिला धन है, जो प्रदेश के विकास और जन कल्याण पर खर्च किया जाएगा।

1.5 लाख करोड़ जीएसटी के लिए टैक्स चोरी पर रोक लगाएं

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए नए स्रोत तलाशें। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ के जीएसटी और वैट संग्रह का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने राजस्व चोरी को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए कहा कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481